Kodarma News: नवलशाही के बंद पड़े खदान से अज्ञात शव बरामद, हत्या की आशंका
कोडरमा, अक्टूबर 17 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नवलशाही थाना क्षेत्र के नवलशाही साप्ताहिक बाजार से सटे एक बंद पड़े खदान से शनिवार की शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। शव की स्थिति देखकर स्थानीय लोगों ने हत्या कर शव को खदान में फेंके जाने की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को साप्ताहिक बाजार करने आए कुछ लोगों की नजर बंद पड़े खदान पर पड़ी। वहां एक कुत्ता किसी व्यक्ति के शव को नोच रहा था। यह देखकर लोगों ने तत्काल इसकी सूचना नवलशाही थाना को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुमन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।
शव की पहचान और पुलिस जांच शव की नहीं हो सकी पहचान थाना प्रभारी सुमन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.