कोडरमा, अगस्त 8 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधिथाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव में नल-जल योजना के तहत जलापूर्ति निर्माण के लिए रखे गए लोहे के पाइपों की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से चोरी में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रक, 65 पीस लोहे के पाइप और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चालक आनन्दु कौर और उपचालक राहुल मंडल के रूप में हुई है। दोनों पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के चुचुरा और चंदननगर के रहने वाले बताए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...