Kodarma News: नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई
कोडरमा, अक्टूबर 22 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के नंदूडीह गढ़ में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ निकाला गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी। मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। विसर्जन जुलूस में श्रद्धालु उत्साह के साथ शामिल हुए। कहीं अबीर-गुलाल उड़ाए जा रहे थे, तो कहीं महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर उत्सव की खुशियां साझा कर रही थीं। युवाओं और श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मां की प्रतिमा को विदाई दी। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- Banka News: शंभूगंज के वैष्णवी दुर्गा मंदिर में स्थापित प्रतिमा का गाजे-बाजे के साथ हुआ विसर्जन विसर्जन को लेकर प्रखंड क्षेत्र में पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.