कोडरमा, अक्टूबर 24 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के परसाबाद में शुक्रवार की रात मां दुर्गा की विदाई के साथ ही दुर्गा पूजा का उत्सव भावुक माहौल में संपन्न हुआ। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, परसाबाद की ओर से आयोजित विसर्जन जुलूस में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मां दुर्गा को विदाई देते समय श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। भक्तों ने नम आंखों से मां को विदा करते हुए अगले वर्ष फिर से आने की प्रार्थना की। विसर्जन जुलूस के दौरान पूरा परसाबाद भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। ताशा और डीजे की धुन पर युवा झूमते नजर आए। जुलूस में शामिल श्रद्धालु मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ी रही और पूरा क्षेत्र भक्तिमय नारों से गूंजता रहा। इस दौरान समिति की ओर से भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद...