Kodarma News: नप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ खोला मोर्चा
कोडरमा, अक्टूबर 14 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद कार्यालय में इन दिनों ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्रशासनिक तंत्र व जनता द्वारा चुने गये जनप्रतिनिधियों के बीच ठन गई है। जनप्रतिनिधियों द्वारा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी पर मनमाने रवैया व जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया गया है। इसके विरोध में मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में अध्यक्ष रमेश हर्षधर, उपाध्यक्ष मनोहर राम उर्फ बाबू राम की अध्यक्षता में वार्ड पार्षदों के साथ एक अहम बैठक हुई। बैठक में अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बोर्ड की बैठक में लिये गये निर्णय को कार्यपालक पदाधिकारी अमल में नहीं लाते हैं। बोर्ड की अवहेलना करने का आरोप लगाया है। अध्यक्ष ने कहा कि महत्वपूर्ण मुद्दों की बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी अधिकांश समय गायब रहते हैं। वार्ड पार्षदों ने कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.