Kodarma News: ननिहाल की गलियों में गूंजती थी लक्ष्मी की हंसी, आज वहां पसरा है सन्नाटा
कोडरमा, अक्टूबर 26 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। जिस गांव की गलियों और घरों में कभी लक्ष्मी की हंसी गूंजती थी, जहां उसकी चहक से अपनों के चेहरे खिल उठते थे, आज उसी गली और घर में सन्नाटा पसरा है। गझंडी स्थित ननिहाल का वह आंगन, जहां लक्ष्मी कभी अपनों के बीच खुशियों के पल बिताने आती थी, आज उसकी यादों से भर गया है। कुछ दिन पहले ही परिवार ने उसकी नानी को खोया था। नानी के निधन के बाद घर में कर्मकांड चल रहा था। इसी बीच शनिवार को दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रही लक्ष्मी कुमारी की मौत की खबर आई तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। एक ओर नानी के जाने का गम था, तो दूसरी ओर लक्ष्मी की मौत की खबर ने परिजनों को अंदर तक झकझोर दिया है। परिवार के लोगों के मन में अब एक ही सवाल है कि आखिर हंसती-खेलती लक्ष्मी के साथ ऐसा क्या हुआ कि उसकी जिंदगी इस तरह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.