Kodarma News: नदियों में उफान से बढ़ी परेशानी, आवागमन प्रभावित, ग्रामीणों में दहशत
कोडरमा, सितम्बर 2 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। लगातार हो रही बारिश से डोमचांच प्रखंड की गढ़वा नदी, ढाब नदी समेत कई छोटी-बड़ी नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नदियों में उफान आने से आसपास के इलाकों में जनजीवन प्रभावित होने लगा है। कई गांवों का मुख्य मार्गों से संपर्क बाधित होने की स्थिति में है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। लगातार बारिश के कारण गढ़वा और ढाब नदी में तेज बहाव देखा जा रहा है। नदी किनारे रहने वाले परिवारों में दहशत का माहौल है और लोग एहतियात बरत रहे हैं। वहीं, कई खेतों में पानी भरने से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। नदी पार कर जानेवाले लोगों की बढ़ी परेशानी: नदी पार कर स्कूल, बाजार और अन्य जरूरी कामों के लिए आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.