Kodarma News: नगर परिषद के रेवेन्यू इंस्पेक्टर से नहीं हो सकी पूछताछ, लोगों का जांच से उठ रहा भरोसा
कोडरमा, अक्टूबर 9 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। झुमरीतिलैया नगर परिषद क्षेत्र में अवैध तरीके से चुंगी-टोल वसूली के नाम पर कथित बड़े घोटाले के मामले में हिन्दुस्तान की ओर से लगातार मुद्दा उठाया जाता रहा है। शहर में इस बात की चर्चा जोर पकड़ने लगी है कि चुंगी और टोल वसूली में धांधली और गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद भी नगर परिषद प्रशासन की ओर से रेवेन्यू इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार मेहता के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। वैसे, नगर परिषद के एक्जीक्यूटिव ऑफिसर अंकित गुप्ता का दावा है कि पूरे प्रकरण की जांच के लिए आंतरिक कमेटी का गठन किया गया है। इधर, हिन्दुस्तान में लगातार खबर प्रकाशित होने के बाद कराई जा रही जांच में चुंगी वसूली से संबंधित बड़े पैमाने पर अनियमितता के साक्ष्य सामने आने की बात कही जा रही है। नगर परिषद के अध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.