Kodarma News: नगर परिषद अध्यक्ष को फोन और ई-मेल से मिली जान मारने की धमकी, जांच की मांग
कोडरमा, अक्टूबर 28 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता । झुमरीतिलैया नगर परिषद के अध्यक्ष रमेश हर्षधर को फोन और ई-मेल के माध्यम से जान मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उन्होंने बुधवार को कोडरमा के पुलिस कप्तान कुमार शिवाशीष को आवेदन देकर धमकी देने वाले की पहचान करने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। एसपी को सौंपे गए आवेदन में नगर परिषद के अध्यक्ष रमेश हर्षधर की ओर से कहा गया है कि मोबाइल नंबर 9905781502 और दो ई-मेल आईडी के माध्यम से धमकी मिली है। इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है। रमेश हर्षधर ने एसपी से कहा है कि इन माध्यमों से धमकी मिलने के कारण अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा को लेकर चिंता है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: बिना सूचना आवास की मापी करने वालों पर मानहानि का केस करने की तैयारी
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.