Kodarma News: नकुल स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट में महिला टीम कोडरमा ने चतरा को हराया
कोडरमा, अक्टूबर 4 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। आजाद क्लब के तत्वावधान में नकुल स्मारक नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार को झुमरियाटांड़ मैदान में हुआ। उद्घाटन के अवसर पर सद्भावना मैच आजाद क्लब और मुस्लिम क्लब के बीच खेला गया, जिसमें आजाद क्लब की टीम विजयी रही। इसके बाद कोडरमा और चतरा महिला टीम के बीच मैत्री मैच हुआ। निर्धारित समय तक दोनों टीमें एक-एक गोल की बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में कोडरमा की महिला टीम ने चतरा को हराकर जीत दर्ज की।
टूर्नामेंट के पहले मुकाबले टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पुरानाथाम और चक की टीमों के बीच खेला गया। समाचार लिखे जाने तक पुरानाथाम की टीम एक गोल से बढ़त बनाए हुए थी। उद्घाटन समारोह में राजद नेता और कोडरमा विधानसभा के नेता सुभाष प्रसाद यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। झु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.