कोडरमा, अक्टूबर 3 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधिृ। आजाद क्लब गोमो के तत्वावधान में झुमरियाटांड़ मैदान में आयोजित नकुल स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन रविवार को होगा। टूर्नामेंट में हजारीबाग समेत जिले भर की 16 टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष मनोज चंद्रवंशी, अवध पांडेय, अविनाश पांडेय, अनिल पंडित, सचिव मनोहर कुमार राम, बबलू पांडेय, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार राम और धर्मेंद्र राम ने संयुक्त रूप से बताया कि उद्घाटन समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टूर्नामेंट का पहला शो मैच चतरा और कोडरमा की महिला टीमों के बीच खेला जाएगा। इसके बाद उद्घाटन मैच पुरनाथाम और चक की टीम के बीच होगा। यह भी पढ़ें- Kodarma News: गुमो में खेल मैदान का उद्घाटन, बोले नप अध्यक्ष-सभी वार्डों में वेंडिंग जोन ...