कोडरमा, जुलाई 31 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जिला कोडरमा की संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को शहर के गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में जिला अध्यक्ष अनूप जोशी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के आयोजन, तिरंगा यात्रा और संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान नव नियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनाथ सिंह एवं डॉ. नरेश पंडित का अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित और समाजहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाला संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर पार्टी गांव-गांव...