Kodarma News: नईटांड़ में 13 सितंबर से फुटबॉल प्रतियोगिता, आसनसोल-रांची के बीच होगा पहला मैच
कोडरमा, सितम्बर 11 -- Kodarma News: मरकच्चो। प्रखंड के तेलोडीह पंचायत अंतर्गत नईटांड़ स्थित बिचरिया मध्य विद्यालय खेल मैदान में 13 सितंबर से फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन न्यू स्पोर्टिंग क्लब, तेलोडीह पंचायत के बैनर तले किया जा रहा है। क्लब समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच रविवार को आसनसोल और रांची की टीमों के बीच खेला जाएगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ. नीरा यादव, जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव, प्रमुख विजय सिंह समेत अन्य अतिथि मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता को लेकर आयोजकों द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.