कोडरमा, अगस्त 23 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। झुमरी तिलैया के झरनाकुंड धाम से ध्वजाधारी धाम, कोडरमा तक आज पदयात्रा निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात, विधि-व्यवस्था, चिकित्सा, पेयजल और स्वच्छता समेत अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी पूरी करने में जुटा है। पदयात्रा के बाद श्रद्धालु ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक करेंगे。 यह भी पढ़ें- Kodarma News: आज बाबा की भक्ति में रमेगा शहर, झांकी के साथ निकलेगी कांवर यात्रापदयात्रा मार्ग का जायजा इसी क्रम में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता और पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने संयुक्त रूप से पदयात्रा मार्ग का जायजा लिया। अधिकारियों ने मार्ग, यातायात व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और अन्य आवश्यक इंतजामों की जानकारी ली। यह भी पढ़े...