कोडरमा, नवम्बर 2 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । मॉडर्न पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया में सोमवार को गरबा और डांडीया थीम पर अंर्तसदनीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन निदेशिका संगीता शर्मा, प्रचार्य जीसी वर्मा ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। इसमें रमण हाउस प्रथम, आईस्टिन हाउस द्वीतीय और भाभा व न्यूटन हाउस तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर निर्देशिका संगीता शर्मा ने कहा कि गरबा डांडिया केवल नृत्य नही बल्कि शक्ति भक्ति और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्रों का आत्म विश्वास बढ़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगिन विकास के लिए आवश्यक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...