कोडरमा, जुलाई 10 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय धोबी महासंघ, जिला कमेटी कोडरमा की बैठक शुक्रवार को जयनगर स्थित धोबी धर्मशाला में जिला अध्यक्ष मनींद्र राम की अध्यक्षता में हुई। संचालन जिला सचिव प्रकाश रजक ने किया। बैठक में 12 जुलाई को जयनगर के सांस्कृतिक भवन में आयोजित होने वाले 'ज्ञान रत्न प्रतिभा सम्मान समारोह' की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। जिला सचिव प्रकाश रजक ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है। समारोह में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।जिला अध्यक्ष मनींद्र राम ने सभी सदस्यों से कार्यक्रम की तैयारियों में पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ जुटने का आग्रह किया। बैठक में बत...