कोडरमा, अक्टूबर 21 -- Kodarma News: चंदवारा निज प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्रा भक्तिमाव व हर्षोल्लास के साथ प्रखंड क्षेत्र में मनाया गया। कहीं रावण दहण तो डांडिया कार्यक्रम की धूम रही। सप्तमी में विभिन्न पूजा पंडालों के पट खुलने के बाद लोगों ने माता के दर्शन किये व पूजा-अर्चना कर जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की। लोगों ने चार दिवसीय मेले का जमकर आंनद उठाया। हालांकि कई जगह प्रतिमा का विसर्जन मंगलवार को हीं कर दिया गया, जबकि कुछेक जगह बुधवार की देर रात जबकि कुछ जगह गुरुवार को प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा। प्रखंड के कांटी, तिलैया डैम व मदनगुंडी में मंगलवार को हीं कर दिया गया, जबकि थाम में बुधवार की शाम गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया, वहीं चंदवारा गुरुवार को प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा। यह भी पढ़ें- Kodarma News: जिले में श्रद्...