कोडरमा, अगस्त 30 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय कृषि वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार राय का कहना है कि धान की खेती करने वाले किसानों को कीट एवं रोगों से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए सतर्कता बरतने की सलाह दी है। बताया कि धान की रोपाई के करीब 20 से 25 दिन बाद कीटों के प्रकोप की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने जड़ों के बेहतर विकास के लिए एजोटोबैक्टर फर्टिलाइजर के इस्तेमाल की सलाह दी। साथ ही कहा कि संतुलित खाद प्रबंधन और समय पर बीमारी की पहचान से पौधों का विकास बेहतर होता है और उपज बढ़ती है। डॉ. राय ने किसानों से रोपाई के बाद लगातार 20-25 दिनों तक फसल की निगरानी करने को कहा। अतिरिक्त पानी की निकासी जरूरी है, ताकि पौधों में गलन की समस्या न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...