Kodarma News: धर्म अलग, आस्था अलग, लेकिन सफर एक; सागर के साथ स्केटिंग करते नजर आए एहसान
कोडरमा, अक्टूबर 3 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। धर्म और आस्था अलग होने के बावजूद साथ चलने और एक-दूसरे का हौसला बढ़ाने की मिसाल डोमचांच में देखने को मिली। डोमचांच पहुंचे स्केटर सागर कुमार की यात्रा में गिरिडीह निवासी एहसान अंसारी भी स्केटिंग करते हुए उनके साथ आगे बढ़े। दोनों की यह तस्वीर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। डोमचांच निवासी सागर कुमार धार्मिक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से स्केटिंग के जरिए यात्रा पर निकले हैं। इसी दौरान गिरिडीह निवासी एहसान अंसारी भी उनके साथ यात्रा में सहयोग करने के लिए जुड़े। एहसान मुस्लिम समुदाय से आते हैं, जबकि सागर हिंदू समुदाय से हैं। इसके बावजूद दोनों ने साथ स्केटिंग करते हुए आपसी सम्मान और सहयोग का संदेश दिया।दोनों युवाओं के डोमचांच पहुंचने पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार के नेतृत्व में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.