कोडरमा, नवम्बर 3 -- Kodarma News: कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। ऑपरेशन सतर्क के तहत रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने मंगलवार को धनबाद-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस से 22 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की। शराब एक सूटकेस और दो प्लास्टिक की बाल्टियों में छिपाकर रखी गई थी। आरपीएफ प्रभारी दीपक कुमार के अनुसार, जब्त शराब की कीमत 16,210 रुपये आंकी गई है। गझंडी और दिलवा स्टेशन के बीच जनरल कोच की ऊपरी लगेज सीट पर एक गुलाबी रंग का सूटकेस और दो प्लास्टिक की बाल्टियां मिलीं।सामान के संबंध में यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी उन पर अपना दावा नहीं किया। संदेह होने पर तलाशी लेने पर सूटकेस से अंग्रेजी शराब बरामद हुईं। टीम ने गवाहों की मौजूदगी में सुबह 8:25 बजे सभी शराब जब्त कर ली। जब्त शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, कोडरमा को सौंपा जाएगा।

हिं...