कोडरमा, अगस्त 1 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल में शुक्रवार को जुलाई 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लिए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में समापक भुगतान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जुलाई माह में सेवानिवृत्त हुए सभी 26 कर्मचारियों का समापक भुगतान किया गया। मंडल प्रशासन ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समापक भुगतान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। इसी के तहत सभी मामलों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित किया गया। प्रशासन ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मंडल लगातार प्रयासरत है। समापक भुगतान की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने के लिए भी कई प्रभावी कदम उठाए गए हैं। यह भी पढ़ें- Munger News: सम्मान के साथ 15 रेलकर्मियों को दी गई भ...