Kodarma News: धनबाद जाने की बात कहकर निकले नागेश्वर दास लापता, पांच दिनों से नहीं मिला सुराग
कोडरमा, अक्टूबर 28 -- Kodarma News: चंदवारा, निज प्रतिनिधि । चंदवारा थाना क्षेत्र के उरवां निवासी नागेश्वर दास 22 अक्टूबर से लापता हैं। पांच दिन बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इससे परिजन परेशान हैं और उनकी तलाश में जुटे हैं। परिजनों के अनुसार, नागेश्वर दास धनबाद में काम करते हैं। 22 अक्टूबर को वह घर से धनबाद जाने की बात कहकर कोडरमा रेलवे स्टेशन के लिए निकले थे। हालांकि, वह धनबाद नहीं पहुंचे। इसके बाद से परिजन उनके मोबाइल फोन और अन्य रिश्तेदारों के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। परिजन उनकी तलाश में जुटे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.