Kodarma News: धनतेरस बाजार मेले में शिव वाटिका में उमड़ी भीड़, दुकानदारों के चेहरे खिले
कोडरमा, अक्टूबर 28 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि । करवा चौथ, धनतेरस व दीपावली को लेकर शिव वाटिका में धनतेरस बाजार मेले का आयोजन किया गया। मेले में आकर्षक सजावटी सामान, पूजा सामग्री, कपड़े, बर्तन और उपहारों की खरीदारी के लिए लोगों में उत्साह देखा गया। मेले में लगे स्टॉलों पर ग्राहकों की आवाजाही से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। इस आयोजन ने त्योहारों की रौनक बढ़ाने के साथ-साथ महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और कारोबार को आगे बढ़ाने का अवसर भी प्रदान किया। मेले का उद्घाटन ऊषा बंसल ने किया। संयोजक काजल गुप्ता ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य शहर की उन महिलाओं को एक मंच प्रदान करना है, जो अपने स्तर पर बुटीक एवं अन्य छोटे व्यवसाय संचालित करती हैं। यह भी पढ़ें- Mathura News: दीवाली मेले में स्टालों पर सजी रौनक, महिलाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.