कोडरमा, अक्टूबर 22 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच थाना क्षेत्र के शहीद चौक के समीप गुरुवार को दो मोटरसाइकिलों के बीच टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला और एक बच्चा घायल हो गए। घायल महिला की पहचान कुंडीधनवार निवासी ज्योति कुमारी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ज्योति कुमारी अपने पति और बच्चे के साथ मोटरसाइकिल से कोडरमा की ओर जा रही थीं। इसी दौरान शहीद चौक के समीप सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद महिला और बच्चा सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को निजी वाहन से रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद परिजनों को बुलाकर दोनों को घर भेज दिया गया।

हिंदी हिन्...