Kodarma News: दो बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल
कोडरमा, अक्टूबर 6 -- Kodarma News: कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोकाई गोसाई टोला के समीप सोमवार की दोपहर में सड़क दुर्घटना मे मोटरसाईकिल सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान कैलाश साव उम्र 40 वर्ष ग्राम बिगहा, पोस्ट फुलवरिया (डोमचांच) निवासी के रूप मे हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, एसयूवी को चकमा देने से दो मोटरसाइकिल सवार लोग आपस में टकरा गए और दोनों गिर गए। यहां एक व्यक्ति को गंभीर चोट लगी। वहीं स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को आनन - फानन में घायल को सदर अस्पताल कोडरमा ले गया, जहां इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.