Kodarma News: दो पक्षों में मारपीट,जेल
कोडरमा, अगस्त 21 -- Kodarma News: कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्मा चौक पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना गुरुवार के रात की है। आसपास के लोगों ने बताया की दोनों पक्ष शराब के नशे में आपस में मारपीट कर रहे थे। इसी बीच प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मारपीट कर रहे दो युवक मनीष सिंह और सन्नी सिंह दोनों के पिता राम नारायण सिंह, निवासी कर्मा, थाना तिलैया ,जिला कोडरमा पुलिस के जवानों से ही उलझ पड़े। मामले की गंभीरता को देख पुलिस ने मनीष सिंह और सन्नी सिंह को गिरफ्तार कर लिया और दोनों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.