कोडरमा, अक्टूबर 15 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे की ओर से दो जोड़ी ट्रेनों का चौबे स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया जाएगा। यह जानकारी धनबाद मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने दी। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर 2026 को पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस सुबह 9:40 बजे चौबे स्टेशन पहुंचेगी और 9:42 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस शाम 6:28 बजे पहुंचेगी और 6:30 बजे रवाना होगी।इसी प्रकार, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस शाम 6:20 बजे चौबे स्टेशन पहुंचेगी और 6:22 बजे प्रस्थान करेगी। जबकि जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस सुबह 8:25 बजे पहुंचेगी और 8:27 बजे रवाना होगी। रेलवे के इस निर्णय से संबंधित मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यह भी पढ़...