Kodarma News: देवी मंडप में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया अक्षय नवमी का पर्व
कोडरमा, नवम्बर 18 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। शहर के देवी मंडप प्रांगण में बुधवार को अक्षय नवमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आंवले के वृक्ष की पूजा-अर्चना की और उसकी परिक्रमा कर भगवान विष्णु से सुख, समृद्धि, धन-वैभव और संतान सुख की कामना की। पूजन के बाद आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन बनाने और प्रसाद वितरण की परंपरा भी निभाई गई। इस मौके पर देवी मंडप के मुख्य पुजारी आचार्य कृष्ण मुरारी पांडेय ने बताया कि हिंदू धर्म में अक्षय नवमी की तिथि को अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है। यह भी पढ़ें- Purnia News: हर्षोल्लास के साथ मनाई गई अक्षय नवमी धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा और सात बार परिक्रमा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु की विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.