Kodarma News: देवघर ने बोकारो को हराकर फाइनल में बनाई जगह
कोडरमा, अक्टूबर 17 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के तेलोडीह पंचायत अंतर्गत विचरिया नईटांड़ मैदान में न्यू सपोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला देवघर और बोकारो की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में देवघर की टीम ने बोकारो को 1-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने गोल करने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली। दूसरे हाफ में देवघर की टीम ने एक गोल कर निर्णायक बढ़त बना ली। अंत तक बोकारो की टीम बराबरी का गोल नहीं कर सकी और देवघर ने 1-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच में निर्णायक की भूमिका मुन्नीलाल मुर्मू, हीरालाल महतो और सुखदेव महतो ने निभाई।
देवघर ने फाइनल में बनाई जगह प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 3...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.