Kodarma News: देवघर ने धनबाद को 2-1 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचा
कोडरमा, अक्टूबर 4 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के तेलोडीह पंचायत अंतर्गत विचरिया नईटांड़ मैदान में न्यू सपोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत रविवार को देवघर और धनबाद के बीच मुकाबला हुआ। रोमांचक मुकाबले में देवघर की टीम ने धनबाद को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।मैच के पहले हाफ में धनबाद की टीम ने एक गोल कर बढ़त बना ली थी। इसके बाद देवघर की टीम ने शानदार वापसी करते हुए लगातार दो गोल दागे और 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। अंत तक धनबाद की टीम बराबरी का गोल नहीं कर सकी और देवघर ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच में निर्णायक की भूमिका हीरालाल महतो, तफज्जुल अंसारी और प्रवीण कुमार ने निभाई। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच 12 अक्टूबर को आसनसोल और रामगढ़ के बीच खेला जाएगा। मौके पर जिप सदस्य प्रतिनिध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.