Kodarma News: दुर्गा वाहिनी कार्यक्रम में नारी शक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों पर दिया जोर
कोडरमा, अक्टूबर 18 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर रविवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के बैनर तले दुर्गा वाहिनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विहिप के पदाधिकारियों और दुर्गा पूजा प्रबंध समिति के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान मां दुर्गा की आराधना के साथ नारी शक्ति, हिंदू संस्कृति और सामाजिक एकता के महत्व पर चर्चा की गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विहिप के प्रखंड अध्यक्ष महादेव शर्मा, प्रखंड मंत्री सतीश कुमार पांडेय एवं सुरेंद्र प्रसाद मोदी ने कहा कि दुर्गा अष्टमी नारी शक्ति, साहस और आत्मविश्वास का प्रतीक है। मां दुर्गा का स्वरूप अन्याय के विरुद्ध खड़े होने तथा सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: दुर्गाष्टमी पर दुर्गा वाहिनी ने किया शस्त्र पूजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.