कोडरमा, अगस्त 23 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। दुर्गा पूजा समिति, गुमो की बैठक रविवार को दुर्गा मंदिर परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता दिनेश कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन मुरली मनोहर पांडेय ने किया। इस दौरान पूर्व कोषाध्यक्ष राजन कुमार पांडेय ने पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: धर्मनगर दुर्गा पूजा कमेटी का गठन, राजकुमार मंडल अध्यक्षबैठक के प्रमुख मुद्दे बैठक में दुर्गा पूजा को हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर चर्चा की गई। नवमी और दशमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने, मंदिर के सामने खाली जमीन पर निर्मित चारदीवारी को खुलवाने, रक्षाबंधन के दिन मंदिर परिसर में अखंड रामायण का आयोजन करने तथा कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाने सहित कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- Ram...