कोडरमा, अक्टूबर 4 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर रविवार को थाना प्रभारी सौरभ शर्मा ने थाना क्षेत्र के जयनगर, परसाबाद सहित विभिन्न स्थानों पर स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, बिजली व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों की जानकारी ली। थाना प्रभारी सौरभ शर्मा ने पूजा समितियों के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में पूजा समितियां भीड़ को नियंत्रित करने, पार्किंग व्यवस्था बनाए रखने तथा पंडालों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: बिना लाइसेंस प्रतिमा स्थापना पर रोक उन्होंने कहा कि पूजा आयोजन के दौर...