कोडरमा, अक्टूबर 27 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। दुर्गापूजा के दौरान कोडरमा, झुमरी तिलैया समेत आसपास के इलाकों से बाइक चोरी के मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। कोडरमा पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर बिहार के गयाजी से आरोपियों को हिरासत में लिया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। उनकी निशानदेही पर चोरी की बाइकों की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि इस मामले में बाइक चोरी करने वाले गिरोह की संलिप्तता हो सकती है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और चोरी की बाइकों की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...