कोडरमा, अगस्त 23 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा स्थित संगरोध सेंटर में शुक्रवार को आयोजित दुग्धारू पशु मेला में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत चयनित सात लाभुकों के बीच दुग्धारू गायों का वितरण किया गया।उक्त कार्यक्रम में डोमचांच प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण यादव, कोडरमा प्रखंड प्रमुख सुषमा देवी, जिला परिषद सदस्य महेंद्र यादव, जिला पशुपालन पदाधिकारी-सह-जिला गव्य विकास पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार शर्मा, प्रखंड नोडल पदाधिकारी, कोडरमा सहित संबंधित पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं लाभुक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लाभुकों को योजना के उद्देश्य एवं दुग्धारू पशुओं के रख-रखाव, पोषण एवं दुग्ध उत्पादन से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गई। इस मौके पर प्रमुख सत्यनारायण यादव और सुषमा देवी ने कहा कि सरकार की इस योजना से लोगों को रोजग...