कोडरमा, अक्टूबर 9 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कलीडीह चौक हलकुशा स्थित एक पान की गुमटी का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 20 हजार रुपये मूल्य के सामान और नकदी की चोरी कर ली। घटना गुरुवार की रात की है। चोर गुमटी में रखे पान, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, चॉकलेट समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, शिवम चौरसिया कलीडीह चौक पर पान की गुमटी चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने गुमटी का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार की सुबह जब शिवम दुकान खोलने पहुंचे, तो ताला टूटा मिला और सामान गायब थे। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित शिवम चौरसिया ने सतगावां थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चोरी गए सामान की...