Kodarma News: दुकानों में मिले एक्सपायरी दूध, कोल्ड ड्रिंक्स और चिप्स, कराया नष्ट
कोडरमा, अक्टूबर 9 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं तंबाकू नियंत्रण को लेकर शुक्रवार को महाराणा प्रताप चौक के आसपास विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न ढाबों, होटलों, किराना दुकानों और ठेला-खोमचा सहित कुल 18 दुकानों का निरीक्षण किया गया। जांच में कुछ दुकानों में एक्सपायरी तिथि पार कर चुके कोल्ड ड्रिंक्स और चिप्स मिले, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। निरीक्षण के दौरान कोलकाता बिरयानी ढाबा में खाद्य सुरक्षा लाइसेंस नहीं पाया गया। प्रतिष्ठान में गंदगी और एक्सपायरी तिथि पार कर चुका दूध भी मिला। इस पर संबंधित संचालक को नोटिस जारी किया गया। जांच अभियान का उद्देश्य त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.