कोडरमा, सितम्बर 29 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत चित्रगुप्त नगर स्थित वृंदा भवन में मंगलवार को दीवार की मरम्मत के दौरान दीवार गिरने से छह मजदूर घायल हो गए। घायलों में मनीष कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। अन्य घायलों का इलाज झुमरी तिलैया के निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वृंदा भवन में आठ मजदूर पुरानी दीवार में टाइबिंग बांधने का काम कर रहे थे। इसी दौरान दीवार गीली होने के कारण अचानक गिर गई। इसकी चपेट में आने से मनीष कुमार, विनोद, प्रेम कुमार, मुखलाल कुमार, मंटू कुमार और राजू घायल हो गए।घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल एवं निजी क्लीनिक पहुंचाया गया। मनीष कुमार की हालत गंभीर देखते हुए...