कोडरमा, नवम्बर 7 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा और झुमरीतिलैया के बाजार दीपवली को लेकर धनतेरस के दिन से ही गुलजार है। शनिवार को यह सिलसिला सुबह से शाम तक जारी रहा। खरीदारी को लेकर सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही। शाम होते-होते यह भीड़ और बढ़ गई। सबसे अधिक भीड़ मिट्टी के दीपक, मोमबत्तियां, झालर, इलेक्ट्रॉनिक लाइट, सजावटी सामान, फूल-माला, रंगोली और पूजन सामग्री की दुकानों पर रही।शहर के झुमरीतिलैया के झंडा चौक से स्टेशन जानेवाली सड़क पूरी तरह से जाम रही। यहां रोड के दोनों ओर गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों की दुकानें लगायी गई हैं। दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने ये मूर्तियां पश्चिम बंगाल से मंगाई हैं। यह भी पढ़ें- Kodarma News: दीपावली को लेकर रौशनी से जगमगाया शहर, बाजारों में खरीदारी को लेकर भीड़ इसके अलावा कुछ दुकानदारों का क...