कोडरमा, नवम्बर 7 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। रोशनी और खुशियों का त्योहार दीपावली रविवार को पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। लोग अपने घरों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और आकर्षक सजावटी सामानों से सजा रहे हैं। वहीं, दीपावली की रात मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। वहीं मां काली की पूजा-अर्चना को लेकर विभिन्न मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है।दीपावली को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। मिट्टी के दीये, मोमबत्ती, रंगोली, पूजन सामग्री, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा, फूल-माला और सजावटी लाइटों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ पडी है। खासकर मिट्टी के दीये और पारंपरिक पूजा सामग्री की मांग बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: दीपावली की रौनक से गुलजार हुए बाजार, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं स...