Kodarma News: दिव्यांग बोर्ड में 15 मरीजों की हुई जांच, चार को मिला दिव्यांग प्रमाण पत्र
कोडरमा, अक्टूबर 8 -- Kodarma News: कोडरमा। सदर अस्पताल कोडरमा में गुरुवार को आयोजित दिव्यांग बोर्ड में कुल 15 मरीजों की उपस्थिति हुई। जांच के बाद चार लोगों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया गया। सभी चारों प्रमाण पत्र अस्थि दिव्यांग श्रेणी में जारी किए गए। वहीं, गूंगा-बहरा श्रेणी के पांच लोगों को आगे की जांच के लिए एम्स देवघर भेजा गया। इसके अलावा तीन लोगों को आईक्यू असेसमेंट के लिए रिनपास, कांके भेजा गया। अंधापन श्रेणी के एक मरीज को आवश्यक जांच के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया।दिव्यांग बोर्ड में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. रमण कुमार, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमनाथ सिंह, ऑडियोलॉजिस्ट मनोज कुमार, कार्यालय सहायक अजीत कुमार, अनीश कुमार और कुणाल उपस्थित थे। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श और आगे की जांच के लिए रेफर किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.