कोडरमा, अक्टूबर 22 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। सदर अस्पताल कोडरमा में गुरुवार को आयोजित दिव्यांग बोर्ड में 12 मरीजों की उपस्थिति हुई। इनमें पांच लोगों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाया गया। प्रमाण पत्र पाने वालों में अस्थि दिव्यांग श्रेणी के तीन, सेरेब्रल पाल्सी के एक और फाइलेरिया से प्रभावित एक व्यक्ति शामिल हैं। वहीं, गूंगा-बहरा श्रेणी के एक मरीज को जांच के लिए एम्स देवघर भेजा गया। जबकि अंधापन श्रेणी के दो मरीजों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग रेफर किया गया।दिव्यांग बोर्ड में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. रमण कुमार, जिला मलेरिया पदाधिकारी सह फिजिशियन डॉ. मनोज कुमार, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमनाथ सिंह, ऑडियोलॉजिस्ट मनोज कुमार, कार्यालय सहायक अजीत कुमार, अनीश कुमार और कुणाल उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...