Kodarma News: दिव्यांग बोर्ड में 10 लोगों के बनाए गए प्रमाण पत्र
कोडरमा, अगस्त 13 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। सदर अस्पताल कोडरमा में गुरुवार को आयोजित दिव्यांग बोर्ड में कुल 21 मरीजों की उपस्थिति हुई। जांच एवं मूल्यांकन के बाद 10 व्यक्तियों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया गया। इनमें नौ अस्थि दिव्यांग तथा एक गूंगा-बहरा श्रेणी का मरीज शामिल है। गूंगा-बहरा श्रेणी के छह मरीजों को सुनने की क्षमता की जांच के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया। वहीं, मानसिक विकलांगता से संबंधित तीन मरीजों को आईक्यू असेसमेंट के लिए रिनपास, कांके भेजा गया। दिव्यांग शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. रमण कुमार, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमनाथ सिंह, फिजियोथैरेपिस्ट राजीव रंजन, कार्यालय सहायक अजीत कुमार, अनीश कुमार एवं कुणाल उपस्थित रहे। विशेषज्ञों की टीम ने मरीजों की जांच और आवश्यक प्रक्रिया पूरी की।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.