कोडरमा, जुलाई 10 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। सरकार द्वारा आदिम जनजातियों के उत्थान और दिव्यांगजनों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन कोडरमा जिले के कुछ अधिकारियों की लापरवाही से इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक समय पर नहीं पहुंच पा रहा है। आदिम जनजातियों के उत्थान को लेकर कोडरमा डीसी उत्कर्ष गुप्ता भी लगातार आदेश जारी कर रहे हैं, मगर प्रखंड के कुछ अधिकारी अपने वरीय आदेशों को भी दरकिनार कर दे रहे हैं। इसका उदाहरण सतगावां प्रखंड की कटैया पंचायत स्थित बिरहोर कॉलोनी गजहर में देखने को मिल रहा है। गजहर निवासी 20 वर्षीय उषा बिरहोर, पिता बाबूलाल बिरहोर, जन्म से ही दोनों आंखों से दिव्यांग हैं। इसके बावजूद अब तक उनका दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बन सका है। प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण उन्हें दिव्यांग पेंशन, मंईयां ...