Kodarma News: दिव्यांगों के लिए आरक्षित था कोच, खाली होने से टली बड़ी घटना
कोडरमा, सितम्बर 24 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। जिस अंतिम कोच में आग लगी, वह दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित था। राहत की बात रही कि घटना के समय इस कोच में एक भी यात्री सवार नहीं था। ट्रेन की अन्य बोगियों में यात्री मौजूद थे। समय रहते आग का पता चलने और आग लगे कोच को तत्काल अन्य बोगियों से अलग कर दिए जाने से आग फैलने से रोक ली गई और बड़ी घटना टल गई। जलने की गंध के बाद यात्रियों ने दी सूचना
यात्रियों की जागरूकता ट्रेन में सवार यात्रियों के अनुसार, उन्हें अचानक जलने की गंध महसूस हुई। संदेह होने पर यात्रियों ने बाहर निकलकर देखा तो ट्रेन की अंतिम बोगी से तेज धुआं उठ रहा था। इसके बाद उन्होंने तत्काल रेलकर्मियों को इसकी सूचना दी। आग की खबर मिलते ही कोडरमा स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आरपीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.