Kodarma News: दिल्ली से कोडरमा पहुंचे युवक से 14 हजार रुपये की ठगी
कोडरमा, अक्टूबर 10 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा जंक्शन के बाहर यात्रियों को झांसा देकर ठगी करने का मामला एक बार फिर सामने आया है। दिल्ली से कोडरमा पहुंचे गिरिडीह जिले के जमुआ निवासी रंजीत यादव ठगी के शिकार हो गए। बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें बस में बैठाने का झांसा दिया और अपने साथ बाइक पर बैठाकर पूर्णिमा सिनेमा हॉल के पीछे ले गए। वहां उनके पास से 14 हजार रुपये नकद लेकर दोनों फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, रंजीत यादव, पिता स्वर्गीय नकुल यादव, पूर्वा एक्सप्रेस से दिल्ली से कोडरमा पहुंचे थे। स्टेशन से बाहर निकलने के बाद उनकी मुलाकात बाइक सवार दो युवकों से हुई। दोनों ने उन्हें बस में बैठाने की बात कहकर अपने झांसे में ले लिया। इसके बाद उन्हें बाइक पर बैठाकर पूर्णिमा सिनेमा हॉल के पीछे ले गए और नकदी लेकर भाग निकले।
सीसीटीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.