कोडरमा, अक्टूबर 25 -- Kodarma News: चंदवारा, निज प्रतिनिधि। तिलैया डैम दिल्ली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल परिसर में समारोह आयोजित कर अंतर्राष्ट्रीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम की खिलाड़ी चंदवारा प्रखंड के ढ़ाब थाम निवासी दीपिका कुमारी को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्या किरण ठाकुर, निदेशक विनय कुमार रवानी, दीपक कुमार, मनीष कुमार, शहदेव प्रसाद यादव ने उन्हें बुके व शॉल देकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि दीपिका कुमारी मलेशिया मे आयोजित अंतरराष्ट्रीय अंडर-17 महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम में चयनित होने के बाद शानदार खेल का प्रदर्शन कर देश, राज्य,जिला का नाम रौशन की किया है। मौके पर प्रभात कुमार साह, अलोक कुमार, राजा कुमार, नवीन कुमार, मोहित कुमार,अशोक कुमार, निशा कुमारी, रामदेव यादव यादि लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...