Kodarma News: दिल्ली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आयोजन
कोडरमा, सितम्बर 13 -- Kodarma News: चंदवारा। दिल्ली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, तिलैया डैम के छात्रों का 9वीं जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल 9 स्वर्ण पदक प्राप्त किए। इस शानदार उपलब्धि के साथ विद्यालय ने प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर प्राचार्य ने कहा कि यह उपलब्धि हमारे विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत व दृढ़ संकल्प के साथ-साथ खेल प्रशिक्षकों, खेल शिक्षकों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों के समर्पित प्रयासों का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों व शिक्षकों को शुभकामनाएं दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.