कोडरमा, अगस्त 3 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच के टेकवा और सरलहवा जंगल में लंबे समय से अवैध ढिबरा खनन किए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। जंगल के कई हिस्सों में दिन के समय भी खनन गतिविधियां चलती हैं। आरोप है कि बड़ी संख्या में मशीन और वाहन जंगल क्षेत्र में लगाए जाते हैं।स्थानीय स्तर पर यह सवाल भी उठ रहा है कि यदि जंगल में बड़े पैमाने पर मशीनों और वाहनों के जरिए अवैध खनन किया जा रहा था, तो नियमित निगरानी और कार्रवाई क्यों नहीं हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि समय-समय पर छापेमारी तो होती है, लेकिन कुछ कार्रवाई के बाद फिर से अवैध गतिविधियां शुरू होने की शिकायत सामने आती रहती है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: जंगल में पोकलेन से 20 फीट गहरा गड्ढा खोद ढिबरा का अवैध उत्खनन जब्त किए गए वाहनों को कुछ स्थानीय लोगों से जोड़कर देखा ...