Kodarma News: दिनभर होती रही बारिश, जनजीवन प्रभावित, किसानों को मिली राहत
कोडरमा, अगस्त 18 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में सोमवार रात से शुरू हुई बारिश मंगलवार को भी दिनभर जारी रही। लगातार हो रही रिमझिम बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर फुहार पड़ती रही। बारिश के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। वहीं कई इलाकों की गलियों और निचले हिस्सों में पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति बनी रही। लोगों को जमा पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। सड़क और गलियों में पानी भरने से पैदल राहगीरों के साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान हर साल जलजमाव की समस्या सामने आती है, लेकिन अब तक इसका स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.